फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ने जोड़ा अनजानों से रिश्ता

Thu, 01 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 उत्साही लोगों ने खून का महादान किया। गुरुवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान को मानवता का फर्ज समझते हुए जिलेवासियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह दिखाते हुए हिस्सा लिया।
विज्ञापन


खासकर युवाओं में रक्तदान को लेकर काफी जोश दिखा एवं रक्तदान करने को वह काफी लालायित दिखे। मुख्य अतिथि चिकित्सक डा. सीपी कटियार द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। इसके बाद डा. कटियार ने कहा कि इससे बढ़कर जीवन में कोई दूसरा महादान नहीं है।

कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान चार लोगों की जिंदगी बचाने में सक्षम है। रक्तदान करने वालों में युवाओं की संख्या तो ज्यादा रही। इसके साथ ही कहीं-कहीं ऐसी जागरूकता देखने को मिली कि एक ही परिवार के लोगों ने रक्तदान किया। इनमें शहर निवासी चीलपुरवा के शैलेंद्र द्विवेदी व उनकी बहन विनती द्विवेदी ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन


उधर, शहर के नई बस्ती निवासी देवेंद्र गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ रक्तदान कर मिसाल कायम कर दी। उन्होंने तो रक्तदान किया ही उनके साथ उनकी पत्नी रत्ना गुप्ता व उनकी पुत्री ज्योति गुप्ता ने भी रक्तदान किया। शिविर में दिलीप गुप्ता, राजू सिंह, रविंद्र सिंह, आशुतोष बाजपेयी, शिवम गुप्ता, शैलेंद्र द्विवेदी, विनती द्विवेदी, मनीष शुक्ला, संजय त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, आदित्य सिंह, देवेंद्र गुप्ता, रतन गुप्ता, ज्योति गुप्ता, ओम प्रताप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें