फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘न झूठ बोला न भरोसा तोड़ा’

Thu, 01 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
कौमी एकता सम्मेलन में उपराष्ट्रपति एवं गवर्नर की मौजूदगी में उमड़े लोगों को देख सांसद नरेश अग्रवाल कुछ क्षणों के लिए भावुक दिखे और बोले, कभी-कभी लगता है कि ऐसा क्या है कि एक आवाज पर लाखों लोग दौड़े आते हैं, फिर बिना देर किए खुद जवाब भी दिया कि जनता के बीच झूठ न बोलने और विश्वास न तोड़ने का ही जादू है कि 35 सालों की राजनीति में कभी विधानसभा चुनाव नहीं हारा।
विज्ञापन


इसके बाद ही अगले ही पल वे फिर तेवरों में नजर आए और बोले, आलोचनाओं से कभी नहीं डरा, क्योंकि लोगों का भरोसा साथ है और हरदोई में लगातार आपसी सद्भाव कौमी एकता को मजबूत किया है, जिसे जीवन भर बनाए रखूंगा। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री अवधेेश प्रसाद ने मुलायम सिंह यादव को कौमी एकता का सबसे बड़ा स्तंभ बताते हुए नरेश की सराहना की।

कहा कि यह उमड़ा सैलाब पूरे देश में कौमी एकता को मजबूत बनाने की दिशा में कारगर संदेश बनेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पिता नरेश अग्रवाल ने इतने वर्षों से कौमी एकता के साथ आम लोगों के भरोसे को बनाए रखने की जो मिशाल बनाई है, उसे वे लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए जीवन भर इसे कायम रखेंगे।
विज्ञापन


कृपाल साधक राजेंद्र दत्त मिश्रा तथा मौलाना जलालुदद्ीन ने भी आपसी एकता, भाईचारे की मजबूती पर बल दिया और नरेश की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश अग्रवाल ने और संचालन राम प्रकाश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत व समापन राष्ट्रगान से साथ हुआ।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राइस मिलर्स के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, इरशाद अली, नरेश गोयल, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता महोलिया शिवपार, डा. अश्वनी सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, इरशाद हुसैन अंसारी, आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें