फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख बकाए पर मोबाइल टावर सीज

Fri, 13 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रमेश मिश्र के निर्देश पर एसडीएम अविनाश कुमार ने एक कंपनी के तीन मोबाइल टावरों पर बिजली का 15 लाख 46 हजार 473 रुपये बकाया होने पर टावरों को सीज कर दिया।
विज्ञापन


जीटीएल मोबाइल टावर भरखनी पर छह लाख 75 हजार 777, हरपालपुर टावर पर सात लाख 81 हजार 421, मुंडेर टावर पर छह लाख 75 हजार 777 बकाया है। विद्युत विभाग द्वारा तहसील आरसी भेजने के बाद टावरों के खिलाफ कार्रवाई तहसील से शुरू  की गई।

एसडीएम ने कुर्की कार्रवाई के साथ ही तीनों टावरों पर ताला डलवा सील करवा दिया। वहीं भरखनी टावर पर विद्युत विभाग ने छह लाख 75 हजार 777 रिकवरी के सापेक्ष 89 हजार दौ सौ 75 रुपये कर दिया।
विज्ञापन


उधर, तहसील प्रशासन बावन के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह मुन्ना पर नौ लाख 29 हजार आबकारी का, सरफराज खां के किसान ब्रिक फील्ड पाली पर तीन लाख सात हजार रुपये, सरताज खां के जनता ब्रिक फील्ड पर 94 हजार 830, बाला जी ब्रिक देनवियापुर के संचालक प्रमित मिश्रा पर दो लाख 21 हजार 585 रुपये व्यापार कर का बकाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें