हरदोई। लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने में तय शेडयूल का पालन न होने पर बुधवार को पालिका टीम ने कार्रवाई की। करीब 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने बताया कि डीएम पुलकित खरे ने दुकानें खोलने को शेड्यूल तय किया है। कुछ दुकानें सोमवार से गुरुवार व अन्य शुक्रवार से रविवार तक खोलने की छूट नियमानुसार दी गई है। लेकिन बुधवार को शहर में कई जगह तय शेडयूल के विपरीत दुकानें खुली नजर आईं। इसकी शिकायत मिलने पर नगर पालिका टीम अलर्ट हो गई। पूरे शहर में अभियान चलाया गया। सदर बाजार स्थित रस्सी व बान वाली दुकानों का भी चालान काटा गया। ईओ ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्येक दुकानदार से 2500 रुपये वसूले गए हैं। कुल 14 हजार की राशि जमा की गई है।