27 तक मनाया जाएगा कायाकल्प योग सप्ताह
हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कायाकल्प केंद्र में 21 से 27 जून के बीच कायाकल्प योग सप्ताह का आयोजन होगा। संस्थापक डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि योग साधना की दृष्टि से 21 जून बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अधिक महत्व है। आध्यात्मिक उन्नति या शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यकता संपूर्ण मानवजाति को है। इसलिए योग को सभी देश स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 से 27 जून तक साधकों को शहीद उद्यान स्थित कायाकल्प केंद्र में सुबह छह से सात बजे तक उपस्थित रहना होगा।
----------------
योग दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम
संडीला। जय माता दी प्रभात फेरी प्रांगण में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह पांच बजे से योग शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी योग शिक्षक सतीश कुमार ने दी। ब्यूरो