फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1400 होमगार्ड जवानों को 2 करोड़ 94 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली को देखते हुए जिले के 1400 होमगार्डों को अग्रिम भुगतान किया जाएगा। इस पर होमगार्डों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जिला कमांडेंट होमगार्ड राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि नवंबर में दिवाली, भैयादूज, गोवर्धन पूजा का त्योहार है। त्योहारों पर होमगार्डों को परेशानी न हो, इसलिए जिला कमांडेंट कार्यालय द्वारा इनके ड्यूटी भत्ते का भुगतान ट्रेजरी के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सभी होमगार्ड के विभिन्न ड्यूटी स्थलों से मस्टर रोल एकत्र कराए गए।
विज्ञापन

सभी मस्टर रोल की रोस्टिंग आदि का कार्य कराकर भुगतान के लिए भेजा गया है। जल्द ही खातों में राशि पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि 1400 होमगार्ड को दो करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें