फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो समेत 14 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 14 और लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें शाहाबाद तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 363 हो गई है। सात लोगों की मौत हुई है, जबकि 232 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 124 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि शाहाबाद तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो (52) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नौ जुलाई को नायब तहसीलदार के न्यायालय में तैनात प्राइवेट चपरासी संक्रमित मिला था। अब चपरासी की मां (90) समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक युवक (22) है। शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी युवक (21) भी कोरोना संक्रमित मिला है। युवक के मुताबिक वह लगभग एक सप्ताह पहले लखनऊ मेडिकल कालेज में निजी कार्य से गया था।
टड़ियावां में तैनात महोलिया शिवपार निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी (32) भी संक्रमित मिला है। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी शख्स (50) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बावन के मूसेपुर निवासी युवक (28) और पंडितपुरवा निवासी बुजुर्ग (78) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। रेलवेगंज निवासी एक महिला (34) भी संक्रमित मिली है। मुख्य डाकघर में तैनात डाक सहायक की पत्नी (47) और यहीं तैनात एक डाक सहायक (59) भी सोमवार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें