फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में 13 की गृहस्थी जली, तीन मवेशी मरे

Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आग लगने से क्षतिग्रस्त घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टड़ियावां/छिबरामऊ। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए अग्निकांड में करीब 13 की गृहस्थी राख हो गई, वहीं, तीन मवेशी जलकर मर गए। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत के मजरा सढ़िला निवासी नन्हेंपाल परिवार के साथ खेत पर गेहूं काटने गए थे। सुबह करीब 10 बजे उनके घर में आग लग गई। सूचना पर घर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 12 बजे आग पर काबू पाया। तब तक घर का सारा सामान जल गया और आग की चपेट आने से दो बकरी व एक भैंस की भी मौत हो गई। करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान है। नन्हेंपाल ने बताया कि उनके आठ बच्चे हैं जिनमें पांच बेटे व तीन बेटियां। दो बेटियोें व एक बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


उधर, बिलग्राम तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखनपुरवा में शाम सात बजे गांव के भुप्पा के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा के साथ लपटों ने आस पास के घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों की गाड़ी रास्ता संकरा होने के कारण मौके पर नही पहुंच सकी, इस पर कर्मियों ने छोटी गाड़ी मंगवाकर आग पर काबू पाया।

पीड़ित जयराम ने बताया कि तीन दिन पहले ही वह करीब सात क्विंटल गेहूं घर ले आए थे। आग लगने से जेवर से लेकर नगदी व घर का अन्य सामान भी राख हो गया। बालकराम ने बताया कि करीब छह क्विंटल गेहूं के साथ अन्य घर का सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं, मेवाराम, दीपू, राजेंद्र, कृष्णपाल, भुप्पा, कुंजी, प्रेमचंद्र, फूलचंद्र, अमर सिंह, हंसराम, गंगादयाल आदि के घरों में नगदी व जेवर सहित घर का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल महेश राजपूत ने जांच पड़ताल कर नुकसान का आकलन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें