फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले में भाजपा के 13 जनप्रतिनिधि, लोकार्पण पट में सिर्फ अशोक रावत को मिली जगह

विज्ञापन
फोटो-19-गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण ​शिलापट। वीडियोग्रैब - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण को लेकर पूरे जिले की नजर शिलापट पर टिकी रही। लोग यह जानने को उत्सुक थे कि लोकार्पण पट पर किन जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल होंगे। जिले में भाजपा के 13 जनप्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री के रिमोट से पर्दा हटाते ही स्थिति साफ हो गई। इसमें मिश्रिख सांसद अशोक रावत का नाम ही लोकार्पण के शिलापट पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण जनपद के लिए ऐतिहासिक पल माना जा रहा है क्योंकि यहां पहली बार किसी बड़ी परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया है। जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा के सांसद हैं। आठों विधानसभा क्षेत्रों से भी भाजपा के ही विधायक हैं।
इनमें से नितिन अग्रवाल और रजनी तिवारी प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। विधान परिषद की तीनों सीटें भी भाजपा के पास हैं। ऐसे में इन सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ही समर्थकों की भी निगाह इस बात पर थी कि लोकार्पण के शिलापट पर किस किस के नाम दर्ज होंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर 12:31 बजे जब लोकार्पण किया तो शिलापट से पर्दा हट गया। इस शिलापट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के साथ केवल अशोक रावत का नाम अंकित था।
इससे मिश्रिख सांसद के समर्थकों में उत्साह देखा गया। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों के समर्थकों में हल्की निराशा भी नजर आई। अनौपचारिक रूप से बताया जा रहा है कि लोकार्पण स्थल मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में आने के कारण अशोक रावत का नाम शिलापट पर शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें