फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मगरमच्छ पर सवार मां गंगा और एक्सप्रेस-वे का प्रतीक बना 12 किलो का स्मृति चिह्न पीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आयोजित गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह में आयोजक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी से लेकर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट करने तक की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि परंपरा से अलग इस बार प्रधानमंत्री को ही स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इसमें पीतल से बनी एक कलाकृति थी जिसमें मां गंगा और उनके पास से गुजरते एक्सप्रेस-वे का प्रतीकात्मक स्वरूप दर्शाया गया है। इसका वजन करीब 12 किलोग्राम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मल्लावां में तय होते ही प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी थी। जिलाधिकारी अनुनय झा, सीडीओ सान्या छाबड़ा और एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी सभी बिंदु पर समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री के आगमन पर उन्हें स्मृति चिह्न देने पर भी विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसमें यह तय किया गया कि ओडीओपी योजना को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाली कोई विशेष कलाकृति दी जाए। अलीगढ़ के ओडीओपी के तहत तैयार यह पीतल की प्रतिमा मंगलवार रात हरदोई पहुंची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें