फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच साल की बच्ची के साथ 12 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। शादी समारोह में गई पांच साल की बच्ची के साथ गांव के ही 12 साल के बालक ने दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची के चीखने पर समारोह में शामिल लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी बालक को पकड़ लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पांच वर्षीय बेटी और पत्नी के साथ बुधवार रात गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसकी बच्ची बरात में आए अन्य लोगों के साथ खेलने लगी। रात लगभग 10 बजे गांव का ही रहने वाला 12 वर्ष का बालक बच्ची को अपने साथ बहलाकर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे ले गया। यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर समारोह में शामिल लोग मौके पर पहुंचे और बालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मौके से बच्ची को भी लोगों ने गोद में उठाकर परिजनों तक पहुंचाया। घटना की सूचना रात में ही यूपी 112 को दी गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने आरोपी बालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर बालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपी बालक पुलिस के पास है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें