मल्लावां (हरदोई)। मकनपुर शरीफ में मदार साहब बाबा की जियारत करके वापस जा रहे जायरीनों की बस को ट्रक ने कटरा बिल्हौर रोड पर पटेल टीकाराम महाविद्यालय के सामने टक्कर मार दी, जिसमें 12 लोग घायल हो गए।
बिल्हौर के मकनपुर शरीफ में मदार साहब बाबा का उर्स चल रहा है। बदायूं जिले के ग्राम मैबुचन के लोग निजी बस से मदार साहब बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने और कुल शरीफ में शामिल होने आए थे।
शनिवार को सभी बस से वापस बदायूं जा रहे थे। कटरा बिल्हौर रोड पर पटेल टीकाराम महाविद्यालय के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें समीरुल, हसीन खान, समीरुद्दीन, नजीला, जरीना, असगरी, वाजिद, अब्बास और बस चालक समद समेत 12 लोग घायल हो गए।
चालक ट्रक लेकर भाग गया। सभी जायरीनों को हल्की चोटें आई हैं। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि सभी लोगों को दूसरी बस से भेजा गया है।