फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया शिवपाल सिंह का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को पार्टी के रेलवेगंज स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष रामू कश्यप, जिला महासचिव राहुल गुप्ता, सलीम खान की मौजूदगी में केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई। रामू कश्यप ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव का व्यक्तित्व अलग हटकर है। उनकी कार्यशैली संघर्षपूर्ण रही है। जिला महासचिव राहुल गुप्ता ने पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देकर समाजवाद को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, आरडी यादव, रजनीश त्रिपाठी, शाकिब इराकी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें