फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ग्राम इटौली के निकट कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार मामा की मौत हो गई जबकि भांजे सहित तीन लोग घायल हो गए।   

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी नीरज पाल (25) पुत्र स्व. लाल बिहारी ने शनिवार रात घर पर दावत रखी थी। दावत खत्म होने के बाद नीरज पाल अपने भांजे अभय पाल (20) पुत्र विष्णु दयाल, दोस्त सतीश पाल (25) पुत्र बाबू और अजीत वर्मा (23) पुत्र बेचेलाल निवासी चांद बेहटा कोतवाली शहर के साथ कार से हलवाई को छोड़ने उसके गांव परेसनी गया था। शनिवार देर रात वहां से वापस आते समय हरदोई-सीतापुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार-सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इटौली तिराहे के पास से गुजर रही यूपी 100 की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार देखी, तो एंबुलेंस को फोन किया। चारों घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। चिकित्सक ने चारों की हालत गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन चारों घायलों को लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नीरज ने दम तोड़ दिया। वह बीएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह मां रामवती के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें