पिहानी। हरियावां थानाक्षेत्र के पिहानी हरदोई मार्ग पर सोमवार को ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत होने के मामले में मंगलवार को भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कस्बे में दिन में नो इंट्री घोषित किए जाने की मांग के लेकर एसएसआई इरशाद अली को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि नगर में मुख्य सड़क पर कई विद्यालय, बाजार, मंदिर, अस्पताल व व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। इसके चलते दिन में कस्बे में मुख्य मार्ग पर खासी चहल पहल रहती है। ऐसे में नगर से दिन में गुजरने वाले भारी वाहनों से आए दिन हादसे होते हैं और नगर में जाम भी लगता रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। भाकियू पदाधिकारियों ने भारी वाहनों के दिन में प्रवेश को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। इस मौके पर सत्यवीर सिंह रिंकू, अखिलेश बाजपेई, अभिषेक कुमार, ओम प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, देवदत्त व रामरानी आदि मौजूद रहीं।