फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों के सर से निकल रहा 11 हजार वोल्ट का खौफ

विज्ञापन
फोटो-4-कुछ इस तरह से प्राथमिक विद्यालय पलिया कोट के ऊपर से निकली है विद्युत लाइन। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
फोटो-4- कुछ इस तरह से प्राथमिक विद्यालय पलिया कोट के ऊपर से निकली है विद्युत लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बच्चों के ऊपर 11 हजार वोल्ट का खौफ
पलिया कोट प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से निकली विद्युत लाइन
कई बार टूट कर गिर चुके तार, आज तक कोई कार्रवाई नहीं
10 दिन पूर्व भी तार टूटने से बाल-बाल बची थी छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
टोडरपुर। नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर किस कदर सरकारी विभाग संजीदा हैं इसका जीता जागता प्रमाण क्षेत्र के पलिया कोट गांव का प्राथमिक विद्यालय है। वर्षों से इस स्कूली इमारत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन निकली है। कई बार तार टूट कर गिरने से हादसा टला है, लेकिन न तो बिलजी विभाग चेता और न ही शिक्षा विभाग ने कोई सक्रियता दिखाई। इसके चलते आज भी नौनिहालों को खौफ के साये में पठन पाठन को विवश होना पड़ रहा है।
विकासखंड ग्राम पंचायत का मजरा ओलनपुर ग्राम पंचायत पलिया कोट में प्राथमिक विद्यालय है। इसके ऊपर से 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजरी हुई है। इसका तार कई बार टूटकर विद्यालय प्रांगण में गिर चुका है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन मिश्रा ने बताया कि 10 दिन पूर्व जब विद्यालय में भोजनावकाश का समय था, तब विद्यालय की रसोइया मोहब्बती यादव विद्यालय प्रांगण में पानी लेने जा रही थी। उसी समय तार टूटकर विद्यालय प्रांगण में गिरा, रसोइया ने भाग कर जान बचाई। तार गिरने से विद्यालय प्रांगण की जमीन तक जल गई थी। उन्होंने बताया कि एक दो बार नहीं कई बार तार टूटकर विद्यालय प्रांगण में गिर चुका है, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन विभाग की निष्क्रियता शायद किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही बिजली विभाग को निर्देशित किया जा चुका है कि अगर किसी विद्यालय के ऊपर से 11000 वोल्ट की लाइन गुजरी हुई हो तो उसे हटा दिया जाए, लेकिन ऐसा यहां पर नहीं हुआ है। इधर ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि लाल जी ने बताया कि उन्होंने भी जिलाधिकारी को पत्र देकर अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द विद्यालय प्रांगण के ऊपर से गुजरी 11000 की लाइन को हटवाया जाए वर्ना कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
विज्ञापन

------------------------
जल्द दिखवाएंगे-बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि उन्हें अब तक इस संबंध मेें जानकारी नहीं थी। यह बड़ी समस्या है वह जल्द इसे खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दिखवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें