फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान दिवस पर पुरस्कृत किए गए 104 प्रगतिशील किसान

विज्ञापन
सम्मानित किए गए किसानों के साथ विधायक आशीष सिंह आशू, डीएम अविनाश कुमार, उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष म? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 104 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया गया। दो हजार से साढ़े सात हजार रुपये पुरस्कार के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेेजे गए।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित किसान सम्मान दिवस में मुख्य अतिथि बिलग्राम-मल्लावां से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू के साथ डीएम अविनाश कुमार मौजूूद रहे। रबी की फसल मेें 63.76 क्विंटल प्रति हेक्टेअर के हिसाब से जनपद में गेहूं की सबसे अधिक पैदावार करने वालीं टड़ियावां विकास खंड के ग्राम भैंसरी निवासी चंद्रावती को पहला पुरस्कार दिया गया। गेहूं उत्पादन के मामले में हरपालपुर विकास खंड के ग्राम टिकार निवासी धर्मेंद्र सिंह को दूसरा पुरस्कार मिला। उन्होंने 63.25 क्विंटल प्रति हेक्टेअर के हिसाब से गेहूं की फसल का उत्पादन किया। सबसे अधिक सरसों के उत्पादन के लिए बिरसिंहपुर निवासी रामफेरे को पुरस्कृत किया गया।
खरीफ की फसल मेें 67.05 क्विंटल प्रति हेक्टेअर की दर से धान उत्पादन करने वालीं खैरुद्दीनपुर निवासी गजरानी को सम्मानित किया गया। सबसे बेहतर उरद की फसल के उत्पादन के लिए रामवती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम अविनाश कुमार ने किसानों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए गए किसानों का आंकड़ा भी बताया। इस मौके पर लगाए गए स्टॉलों पर किसानों को विविध जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

किसानों को बरगलाकर माहौल खराब कर रहे बिचौलिये : आशू
विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि कृषि कानूूनों पर किसानों को बरगलाया जा रहा है। किसी भी किसान की जमीन या खेत कांट्रैक्ट फार्मिंग में नहीं लिए जाएंगे। सिर्फ फसल का ही कांट्रैक्ट होगा। किसानों को अपनी उपज अपनी मर्जी की जगह पर बेचने की छूट भी नए कानूून में दी गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और पंजाब के कुछ बड़े बिचौलियों ने अपना खेल खत्म होने से बचाने के लिए किसानों की आड़ में आंदोलन शुरू करा दिया।
जनवरी से हर माह होगा किसान दिवस
किसान सम्मान दिवस पर डीएम अविनाश कुमार नेे किसान संगठनों की मांग भी पूरी कर दी। डीएम ने मंच से ही घोषणा की कि जनवरी से हर माह किसान दिवस आयोजित किया जाएगा।
उम्मीद से ज्यादा आए किसान, गड़बड़ा गई व्यवस्था
आयोजन से कुछ देर पहले बड़ी संख्या मेें भाकियू कार्यकर्ता किसान नेता रावेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्मान दिवस में शामिल होने पहुंच गए। इससे व्यवस्था गड़बड़ा गई। आनन फानन ही भूमि संरक्षण अधिकारी बीडी द्विवेदी ने किसानों के लिए कुर्सियों का इंतजाम कराया।
डीएम को ढूंढतेे पहुंचा फरियादी
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम जियाहा निवासी मोहनलाल डीएम को ढूंढते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया। उसका कहना था कि घर के बाहर जल निकासी की समस्या है। इस पर डीएम ने समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें