फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नाटे में गुजरा विशेष मतदाता शिविर का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी 3431 बूथों पर आयोजित हुआ विशेष मतदाता शिविर का पहला दिन सन्नाटे में गुजर गया। अधिकांश बूथों पर बीएलओ युवाओं का इंतजार करते दिखाई दिए। विशेष शिविर रविवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में छूटे युवाओं को मतदाता बनाने के लिए आयोग ने दो दिन का विशेष शिविर आयोजित किया है। इधर जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वह बूथों पर मौजूद रहे, ताकि अधिक से अधिक मतदाता बूथों पर पहुंचकर अभियान का लाभ उठा सकें अधिक संख्या में युवाओं को मतदाता बनाने के लिए पंजीकरण हो सके।
शनिवार सुबह से ही बूथों पर बीएलओ अंतिम मतदाता सूचियों के साथ मौजूद रहे लेकिन युवाओं की भीड़ किसी भी बूथ पर नहीं दिखाई दी। वेणी माधव विद्या पीठ के बूथ पर मौजूद बीएलओ ने बताया कि दोपहर तक नाम काटने के लिए सिर्फ दो आवेदन आए वहीं मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए। जबकि बाल बिहार स्कूल स्थित बूथ पर सन्नाटा देखने को मिला। मतदाता सूचियों को हाथों में लेकर बीएलओ मतदाताओं के आने का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन


पुनरीक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म जमा हो चुके हैं। अब छूटे वालों को मौका दिया गया है इसीलिए बूथों पर कम लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर व आस पास के कई बूथों का निरीक्षण किया। आज भी समस्त 3431 बूथों पर पंजीकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन

संजय कुमार सिंह - अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें