फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली में घुसे बाइक सवार, छात्र की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा हाईवे पर सादुल्लीपुर के निकट खड़ी गन्ना भरी ट्राली में बाइक सवार तीन छात्र पीछे से जा घुसे। एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो साथी घायल हो गए।

विज्ञापन

बेहटागोकुल कस्बा निवासी इंटर के छात्र रूपेश उर्फ पिंकू पाल (18) पुत्र महेंद्र पाल, दुर्गेश (18) पुत्र रतीराम और बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के ग्राम गौरिया निवासी केशव (18) पुत्र हरिओम दोस्त थे। शुक्रवार को दुर्गेश की बहन का तिलक था। तिलक चढ़ाने के लिए तीनों ही बाइक से हरपालपुर गए थे। तिलक चढ़ाने के बाद तीनों वापस पांडेपुर जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर सादुल्लीपुर के निकट खड़ी गन्ना भरी ट्राली में बाइक सवार तीनों युवक पीछे से जा घुसे। घटना में रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश और केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस नेघायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां केशव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे।

इकलौता पुत्र था रूपेश
दुर्घटना में मृत रूपेश माता-पिता का इकलौता पुत्र था। रूपेश के पिता महेंद्र पाल ट्रक चालक हैं। परिवार में मां सियावती, दो छोटी बहनें श्वेता और आकांक्षा हैं। रूपेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन


तमाशबीन बने रहे लोग
रात में ही घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन किसी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रूपेश की मौत भी मौके पर काफी देर तक तड़पने के बाद हुई। दुर्गेश और केशव को भी जिला अस्पताल तब भेजा गया, जब लगभग एक घंटे बाद लोनार के कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें