फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक निस्तारण में भेदभाव, किसान करेंगे सामूहिक आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर की ग्राम पंचायत दयालपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में चकों के निस्तारण में अनियमितता बरती जा रही है। शनिवार को धरना प्रदर्शन के दौरान अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने ये बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि भेदभाव नहीं बंद हुआ तो किसान सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त किया जाए। बताया कि एक किसान की भूमि रोड से लगी थी, उसे नियमों विरुद्ध जिन गाटों में चक दिया गया, उसका कोई मूल गाटा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से गांव में चकबंदी चल रही है, तब से दयालपुर गांव का संपूर्ण विकास रुका है। ग्राम पंचायत के विकास के लिए चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त किया जाना जरूरी है। इस दौरान दिनेश कुमार अग्निहोत्री, रमाकांत, सतीश चंद्र, अशोक राठौर, प्रेमसागर, सुमिरता, रोशनलाल, कमला, सतीश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें