फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों के दांवपेंच देख तालियों से गूंजा नुमाइश पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दशहरा महोत्सव पर बुधवार को नुमाइश मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने खूब दांव दिखाए।
विज्ञापन

पहला मैच उदय प्रताप सिंह और शैलेंद्र कुमार के बीच हुआ। जिसमें उदय प्रताप ने बाजी मारी। सचिन सिंह और गोविंद कुमार के बीच हुए दंगल में सचिन का पलड़ा भारी रहा। अनुराग सिंह ने शुभम दीक्षित को हराया। मुश्ताक सिद्दीकी को पंकज पाल, अमन सिंह को रामजी दीक्षित, हरिओम को अखिलेश कुमार, आदित्य कुमार सिंह को आर्यन ने हराया। जबकि प्रबल प्रताप सिंह और तुषार के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। रोहित पाल और उदय प्रताप सिंह भी बराबर रहे।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में श्रेया बाजपेई को प्रीती राठौर ने हराया। अनुराधा त्रिपाठी को आकांक्षा तिवारी, काजल राठौर को पूजा राठौर ने हराया। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, सीडीओ आनंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश त्रिपाठी, कृष्ण अवतार दीक्षित, सुशील अवस्थी, रानू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें