फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगौली में आग से गेहूं की 100 बीघे फसल जली

Tue, 25 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लगी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बावन। लोनार थाना क्षेत्र के गंगौली में मंगलवार को आग लगने से किसानों क ी खेतों की करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी पर हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान की पड़ताल की है।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के खेतों में पड़ी किसानों की गेहूं की फसल में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश चालू की।

पर तेज हवा के कारण आग की चिंगारी जंगल में पहुंच गई। जंगल क ी जमीन में भी कई किसानों का पट्टा है। जिसमें करीब 100 बीघे गेहूं की फसल खड़ी थी। आग ने गेहूं की फसल व जंगल को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर दी।
विज्ञापन


सूचना के करीब डेढ़ घंटा बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब पांच घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया।

सकटे क ी छह बीघा गेहूं की फसल, छुन्ना की छह बीघे,धनदेवी पत्नी अरविंद की 4 बीघा, श्रीदेवी पत्नी मंगलसिंह की चार बीघा और जंगल की जमीन किसानों के  पट्टे की बोई गई करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर राजस्वकर्मी नवनीत शुक्ला ने गांव पहुंचकर नुकसान की पड़ताल की है।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महडौरा निवासी  कालीचरन पुत्र इतवारी के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। मंगलवार को तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर गया। जिससे स्पार्किंग होने से गेहूं की फसल में आग लग गई।

आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास चालू किया। तेज हवा चलने के कारण आग ने आस-पास के खेतों को भी चपेट में ले लिया। आग क ा दायरा बढ़ता देख ग्रामीणों ने फायर स्टेशन को सूचना दी।

सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर कालीचरण की पांच बीघा गेहूं की फसल, राजबहाुद की तीन बीघा गेहूं की फसल, करीब एक सैकड़ा यूके लिप्टस के पेड़ और पड़ोस के गांव झरोइया व पिपरी के किसानों के खेतों में इकट्ठा भूसा जल गया।

सूचना पर चौकी प्रतापनगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र पहुंचे और राजस्वकर्मियों को सूचना दी। जानकारी पर राजस्वकर्मी ने गांव नुकसान की पड़ताल की है।

हरियावां थाना क्षेत्र के सीएचसी के सामने झाड़ियां खड़ी हैं। झाड़ियों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज हवा चलने के कारण तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी झाड़ियों में गिर गई। जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश चालू की। इस दौरान सूचना पर हरियावां चीनी मिल के कर्मचारी पानी का टैंकर लेकर आए और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुर निवासी मथुरी की बेटी क ी सोमवार को बारात आई थी। मंगलवार को सुबह बारातियों के लिए छप्पर के नीचे हलवाई नास्ता बना रहा था। इसी दौरान सिलेंडर लीकेज होने से छप्पर में आग लग गई।

आग की लपटें उठती देख ग्रामीण पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास चालू किया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया। जब तक गृहस्थी का सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर हल्का लेखपाल ने गांव जाकर नुकसान की पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें