फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गौराडांडा के नर्सिंग कॉलेज परिसर में बनेगी 100 बेड सीसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बनवाए जाने के लिए जिला चिकित्सालय में भूमि नहीं मिल पाई। शासन ने सीसीयू बनवाए जाने के लिए स्थल में बदलाव किया है। सीसीयू का काम गौराडांडा में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज परिसर में कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने स्थल में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है, जबकि ट्रॉमा सेंटर निर्माण जिला चिकित्सालय परिसर में होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ ही जिले में चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। शासन ने सीसीयू और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को स्वीकृति दी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन में जिले में 100 बेड की सीसीयू की स्थापना कराई जानी है। शासन ने सीसीयू भवन बनवाए जाने के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। स्वीकृति के समय सीसीयू भवन बनवाए जाने के लिए जिला चिकित्सालय परिसर को प्रस्तावित किया गया। जिला चिकित्सालय परिसर में भूमि नहीं मिल पाई। मामला मिशन निदेशक तक पहुंचा।
मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने जिला चिकित्सालय परिसर के स्थान पर अब गौराडांडा में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज परिसर में बनवाए जाने की स्वीकृति दी है। काम सीएंडडीएस विभाग को सौंपा गया है। 50 बेड के ट्रॉमा सेंटर को जिला चिकित्सालय परिसर में ही बनवाया जाएगा। इसके लिए शासन ने करीब 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। भूमि की व्यवस्था होने से अब काम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन




मिशन निदेशक ने 100 बेड की सीसीयू का काम गौराडांडा में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज परिसर में कराए जाने की स्वीकृति दी है। स्थान में बदलाव हुआ है। काम को तेजी से कराते हुए समय से पूरा कराने का प्रयास है। ट्रॉमा सेंटर का काम जिला चिकित्सालय परिसर में होना है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। -हिमांशु सक्सेना, कार्यप्रभारी, सीएंडडीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें