फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में 10 लाख का नुकसान

Sun, 24 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आग बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई )। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया में अज्ञात कारणों से लगी आग ने 25 घरोें को जलाकर राख कर दिया।वहीं दो बकरियां जलकर मर गई। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया तब तक कई घरों में सब कुछ जल गया और लोगों के सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम पप्पू गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर लोगों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कराने का भरोसा जताया।
विज्ञापन


गांव के रामलोटन के घर में अचानक दोपहर बाद लगी आग ने देखते ही देखते जदरानी, नवीहसन, बरुण, रामदास, इकरार, अबरार, रामचंदर, रामकिशुन, मुल्ला, शिव प्रताप, प्रताप, राधेश्याम, सुरेश लाला सहित करीब 25 घरों का चपेट में ले लिया। लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना देने के साथ आग बुझाने के प्रयास किए। करीब तीन घंटो तक आग का तांडव जारी रहा। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया तब तक 25 घरों का गृहस्थी, अनाज आदि सामान जलने के साथ ही मुईन की दो बकरियां भी जल गई। प्रधानपति सतीश की ओर से सभी परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई है। उन्होने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें