फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-राम कहते दशरथ ने त्याग दिए प्राण

Sat, 11 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में रासलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला के मंचन के दौरान शनिवार को वृंदावन के कलाकारों ने वियोग में तड़प रहे राजा दशरथ का भावपूर्ण मंचन किया। राजा दशरथ के प्राण त्यागने व शोक में डूबी अयोध्या के मंचन को देख श्रद्धालुओं की  आंखे नम हो गईं। 
विज्ञापन


श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे मंचन के दौरान कलाकारों ने राम विलाप का बखूबी मंचन किया। राम राम करते हुए राजा दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिए। राजा के देहांत के साथ ही नगर में शोक छा गया।

तब कुल गुरु वशिष्ठ ने समय के अनुकूल उनके इतिहास को कहकर सभी का शोक दूर किया और नाव में तेल भरवाकर राजा के  पार्थिव शरीर को उसमें रखवा दिया। फिर दूतों को बुलाकर कहा कि जल्द से जल्द भरत के पास जाओ और उन्हें शीघ्रता से अयोध्या लेकर के आओ किंतु राजा की मृत्यु का समाचार कहीं कि सी से न कहना।
विज्ञापन


इसके बाद कलाकारों ने भरत के नगर आगमन का मंचन किया। भरत ने नगर में प्रवेश किया। नगर के लोग भरत से मिलते हैं परंतु कुछ कहते नहीं हैं। चुपके से प्रणाम करके चले जाते हैं। तब भरत अपनी माता कैकेई के महल में पहुंचे।

भरत ने अपने ननिहाल की कुशल कह सुनाई और उसके बाद कुटिल और कैकेई ने राजा की मृत्यु का समाचार और राम के वनगमन की बात कह सुनाई। शोक में डूबी अयोध्या का मंचन देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। देर शाम मेला ग्राउंड में ही रासलीला का आयोजन हुआ। वृंदावन के कलाकारों ने कृष्ण लीला का मनमोहक मंचन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें