फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नेशनल हाईवे पर वाहन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर के पास नेशनल हाईवे-09 पर शनिवार रात को सडक़ हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक पैदल हाईवे पर जा रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के हाथ पर भव्य नाम लिखा हुआ है, जिसे आधार बनाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, अल्लाबख्शपुर पूर्व ग्राम प्रधान फराहीम का कहना है कि निर्माणाधीन अंडरपास के कारण इस क्षेत्र में अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें