फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बक्सर नहर में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर के निकट अनूपशहर खंड शाखा नहर में रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। हाथ पर गुड्डू शर्मा लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नही हैं। छाती पर पुराना जले का निशान है। शव नग्न अवस्था में है। संभवत: व्यक्ति शौच या स्नान के लिए नहर किनारे आया और संतुलन बिगड़ने से गिर है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें