फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घुंघराला नहर में डूबे युवक की उपचार के दौरान मौत

Sat, 05 Jul 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी अमन (19) शनिवार की दोपहर दोस्तों के साथ घुंघराला नहर में नहाते वक्त डूब गया। पुलिस ने युवक को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी सोकिंद्र सिरोही पिछले चार वर्ष पहले ही सेना से सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद वह हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती में आरक्षी बने हैं और फिलहाल शाहजहांपुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी प्रवीता सिरोही, बड़ी पुत्री काजल व पुत्र अमन सिरोही गांव में ही रह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार अमन शनिवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ घुंघराला नहर में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया था।
दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोस्तों ने अमन को नहर से निकालकर नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल के अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान शाम को अमन की मौत हो गई। अमन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें