फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस व जैकेट बेच रहा युवक दबोचा

Fri, 09 Feb 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास से ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस व जैकेट बेच रहे युवक को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। इसके कब्जे से एलएन सोली व मुफ्ती कंपनी की 197 नकली जींस व जैकेट बरामद हुई है। पुलिस ने कंपनी के जांच अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मैसर्स ब्रांड प्रोटेक्टस इंडिया प्राइवेट कंपनी के जांच अधिकारी अमनप्रीत ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक द्वारा एलएन सोली व मुफ्ती कंपनी की नकली जींस व जैकेट बनाकर पूरे देश में सप्लाई की जा रही है। मुखबिर ने बताया कि आठ फरवरी को बुलंदशहर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास नकली जींस व जैकेट बेचने वाला युवक माल लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर कंपनी के जांच अधिकारी अमनप्रीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को माल सहित रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी युवक की पहचान अब्दुल कलाम निवासी रियाजपुरा कोठी गेट अहाता थाना कोतवाली नगर हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एलएन सोली 96 जैकेट व मुफ्ती कंपनी की 101 नकली जींस बरामद हुई हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि कंपनी के जांच अधिकारी अमनप्रीत की तहरीर पर आरोपी अब्दुल कलाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें