फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ने बूथ पर दिखाई ताकत

Thu, 10 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के लिए होने वाले मतदान में गढ़-बहादुरगढ़ समेत क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग ने भारी उत्साह दिखाया।  इस दौरान कुछ युवा ऐसे भी थे जिन्हें पहली बार वोट डालने का मौका मिला था। ऐसे में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी।
विज्ञापन


युवा वर्ग ने वोटिंग को लेकर जिन मुद्दों को प्राथमिकता दी है। वह है क्षेत्र का विकास और प्रतिनिधि की सुलभ उपलब्धता।  कुछ युवा ऐसे भी थे जो पहली बार बैलेट पेपर पर ठप्पा लगा रहे थे।

जीवन में पहली बार वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकली बहादुरगढ़ की अनीता, रूबी, विरेंद्र, सलमान, भूपेंद्र ने कहा कि लोकतंत्र की पहली सीढ़ी के पंचायत चुनाव में वोट डालकर वोटर होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। अपने अधिकार का पहली बार प्रयोग कर बहुत खुशी हुई है। अपना वोट सक्षम और विकासशील उम्मीदवार को दिया है।-सजिदा 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें