फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मंडी में जुलाई तक बन जाएगा ‘अपना बाजार’

Tue, 25 Apr 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नवीन मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों की आमदनी बढ़े, इसके लिए गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में सात करोड़ रुपये की लागत से किसान बाजार बनाया जा रहा है। जुलाई महीने तक बाजार का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसके बनने के बाद किसान अपनी फसल को मंडी में ही थोक के साथ फुटकर बाजार में भी बेच सकेंगे। वर्तमान में मंडी में किसानों के लिए खास व्यवस्था नहीं होने के कारण किसान अपनी सब्जी और अन्य फसल आढ़तियों को थोक में बेच देते हैं।

किसान को इसका न तो समय पर भुगतान मिल पाता है और न ही अच्छा दाम। किसान से खरीद कर आढ़ती यह उत्पाद खुदरा विक्रेता को बेच कर लाभ कमा लेते हैं। अब सरकार किसान और उपभोक्ता के बीच से बिचौलियों को हटाने की दिशा में एक कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन


मंडी में किसानों के लिए ‘अपना बाजार’ नाम से एक बाजार तैयार किया जा रहा है, जिसमें किसान सीधे अपनी फसल को उपभोक्ता को बेच सकेंगे। इससे बिचौलियों द्वारा लिया जा रहा मुनाफा सीधे किसान को मिल सकेगा।

मंडी समिति के सचिव हरि दयाल यादव ने बताया कि सात करोड़ रुपये की लागत से ‘अपना बाजार’ बनाया जा रहा है। इसमें किसानों को अपनी फसल उपभोक्ता को सुगम दामों पर बेचने की आजादी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें