फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रेन से कटकर युवती की संदिग्ध मौत, क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2026 09:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवती की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पारुल (25 वर्ष) पुत्री सुनील, निवासी ग्राम हाई कोर्ट राजपुर, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। युवती का शव गांव हाई कोर्ट के पास गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे अप रेलवे लाइन पर पोल संख्या 86/15 के निकट मिला। ट्रेन की चपेट में आने से शव पेट के पास से दो हिस्सों में बंट गया था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

सीओ राहुल यादव ने बताया कि शव को पंचनामा भर कर मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें