हापुड़। रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार रात बिजलीघर पर हंगामा कर, नारेबाजी की।
इस बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला सिकंदरगेट, भंडा पट्टी में रातभर सप्लाई प्रभावित रही। स्थानीय लोगों में हसन, शारूख, अफजल, इमरान आदि ने बताया कि आए दिन बिजली संकट से परेशानी होती है। जिम्मेदार फोन तक नहीं उठाते हैं। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। वहीं, रविवार को भी बरसात के दौरान बिजली किल्लत की समस्या बनी रही।