फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सात साल से था अफेयर, रिश्ता होते ही बदल गई प्रेमिका', सोशल मीडिया पर डीएम के नाम छोड़ा पत्र; फिर दी जान

Sat, 28 Feb 2026 12:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में एक युवक ने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक सिंभावली इलाके के गांव फरीदपुर गुंसाई का रहने वाला था। युवक ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी के नाम पत्र छोड़ा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके के गांव फरीदपुर गुंसाई निवासी आदित्य ने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर डीएम के नाम पत्र लिखकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम परिजनों ने आदित्य को फांसी के फंदे पर लटके देखा, तो उनके होश उड़ गए। जिन्होंने उसे फंदे से उतारा और तुरंत ही स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

प्रेम में धोखा मिलने से थे आहत, सोशल मीडिया पर लिखा डीएम के नाम पत्र
युवक ने आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम अभिषेक पांडे के नाम पत्र लिखा है। जिसमें आरोप लगाया है कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का उसके साथ करीब सात साल से प्रेम प्रसंग था। लेकिन युवती का रिश्ता किसी अन्य युवक के साथ तय हो गया। 
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद से अचानक उसकी प्रेमिका के व्यवहार में बदलाव आ गया। जो उसे अपने भाइयों से हत्या कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। प्रेमिका के व्यवहार से परेशान होकर ही वह आत्महत्या कर रहा है।
 
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। लेकिन,सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को संज्ञान में लिया गया है। थाना पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें