फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में युवा व्यापारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

Fri, 01 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गढ़ के युवा व्यापारी ने गोली मारकर की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ शहर के रिफ्यूजी कालोनी निवासी एक युवा व्यापारी ने शुक्रवार शाम गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि वह कई दिनों से डिप्रेशन में था। व्यापारी की मौत के शोक में शहर के व्यापारियों और दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन


युवा व्यापारी के डिप्रेशन में होने और खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले मे जांच कर रही है। गढ़-चौपला स्थित रिफ्यूजी कालोनी निवासी व्यापारी मूलराज त्यागी का बेटा मोहित (34) पुरानी दिल्ली रोड पर ऑटो मोबाइल्स की दुकान चलाता था।

वह तीन दिन से दुकान पर नहीं जा रहा था। घर पर बिना बताए कार लेकर कहीं चला जाता था। परिजनों के अनुसार, मोहित शुक्रवार शाम करीब चार बजे लौटकर घर आया। पत्नी, बच्चों और माता-पिता से बात किए बिना मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में चला गया।
विज्ञापन


वहां उसने कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो मोहित को लहूलुहान हालत में बेड पर पड़े देखा। परिजन और पड़ोसी मोहित को अस्पताल ले जाने के लिए नीचे उतारकर लाए, लेकिन तभी उसने दम तोड़ दिया।

मोहित सात वर्षीय बेटे का पिता था। सूचना पर इंस्पेक्टर समरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और  तमंचे को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के शोक स्वरूप शहर के अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

बसपा के पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, सपा नेता रूपेश पंडित, श्यामवीर त्यागी और अतुल त्यागी व्यापारी मूलराज त्यागी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

मोहित त्यागी कई दिनों से डिप्रेशन में था। उसने गोली मारकर खुदकुशी की है। डिप्रेशन का कारण पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच करेगी। - समरजीत सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें