फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल; बृजघाट से लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 26 May 2026 11:01 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर नहर नए बाइपास पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव झंडापुर गली नंबर-1 थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद निवासी गोलू पुत्र मोहम्मद मुस्ताक (18), आदि ठाकुर पुत्र मानसिंह (19) और जाहिद पुत्र पप्पू (19) एक ही बाइक पर सवार होकर बृजघाट से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बक्सर नहर नए बाइपास के ऊपर पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना मोबाइल रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आदि ठाकुर की मौत हो गई। जबकि घायल गोलू और जाहिद का उपचार जारी है। बताया गया कि गोलू की हालत स्थिर बनी हुई है और वह बोलने व चलने की स्थिति में है। सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें