फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: पिलखुवा में मंदिर में मूर्ति खंडित, भड़का लोगों का गुस्सा; पुलिस चौकी के पास हुई वारदात से मची अफरातफरी

Tue, 26 May 2026 10:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
पिलखुवा में मंदिर में मूर्ति खंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास राधा-कृष्ण मंदिर में मूर्ति खंडित कर दी गई। जिससे मंगलवार सुबह लोगों का गुस्सा भड़क गया। सुबह मंदिर खुलते ही मूर्ति देखकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी पंकज शर्मा ने बताया कि रात में मंदिर बंद करते समय सब कुछ ठीक था। सुबह करीब छह बजे मंदिर पहुंचे तो राधा-कृष्ण मंदिर में मूर्ति खंडित मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कराने में जुटी है। 

लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी दिखाई दी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द युवक को पकड़ने की मांग की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराने का प्रयास चल रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें