भूमि समतल करने के दौरान तांबे-चांदी के सिक्के निकलने पर मजदूर और ग्रामीण उनको लूटकर भाग निकले। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कनौर नंगली का एक किसान अपने ऊबड़ खाबड़ खेत की भूमि को समतल करा रहा था।
ट्रैक्टर के मांझे में मिट्टी की एक हांडी उलझकर बाहर आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हांड़ी फूटने से उसमें भरे चांदी और तांबे के सिक्के खेत में इधर उधर फैल गए। जिन्हें देख वहां काम कर रहे मजदूरों समेत आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उस तरफ दौड़ पड़े।
वह आनन फानन में सिक्कों को लेकर वहां से भाग गए। यह घटना नंगली कनौर समेत आसपास के गांवों में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। हालांकि पुलिस-प्रशासन इस विषय में पूरी तरह अनभिज्ञता जता रहा है।