फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों ने दिखाएं दांव पेच

Mon, 27 Jun 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दस दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल का आठवां दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालाजी विराट दंगल समिति के तत्वावधान में गढ़ के प्राचीन बारादरी मैदान में हो रहे दस दिवसीय राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल के आठवें दिन महिला पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांव पेच दिखाए।
विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा की तरसेम ने गाजियाबाद की मोनिका को चित कर दिया। कुश्ती का शुभारंभ पालिका चेयरमैन संगीता पुरुषोत्तम और पालिका सदस्य कुसुम यादव ने हरियाणा की तरसेम और महामाया स्टेडियम गाजियाबाद की पहलवान मोनिका का हाथ मिलवाकर किया।

तरसेम ने कलाजंग का दाव खेलकर मोनिका को चारों खाने चित कर दिया। दूसरी कुश्ती में अमरोहा के ताबिश ने रोहतक के आशीष को बेलनी दाव पर चित कर दिया। तीसरी कुश्ती में पंजाब के मौसम ने राजस्थान के तूफान को पटखेंच दाव पर धूल चटा दी।
विज्ञापन


चौथी कुश्ती में मेरठ के भूरे ने कांगड़ी हरिद्वार  के पवन शास्त्री को चित कर दिया। दंगल आयोजक प्रदीप शास्त्री और पूर्व चेयरमैन कृष्णवीर गब्बर ने बताया कि मंगलवार को महिला पहलवान तरसेम और पुरुष पहलवान बजरंगी की कुश्ती मुख्य आकर्षण रहेगी।

इस दौरान भाकियू जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा, व्यापारी नेता संजय चावला के अलावा हरीश पुरुषोत्तम, साजिद मूछ, मदन सैनी, रमन शर्मा, शाहनवाज कुरैशी, ओमप्रकाश पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें