फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हरियाली तीज के गीतों पर महिलाओं ने लगाए ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। लायंस क्लब हापुड़ सनराइज की महिलाओं द्वारा रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में तीज उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सपना मित्तल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर जमकर नृत्य किया। उसके बाद दीपिका गर्ग ने महिलाओं को तंबोला खिलाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में राशि भारद्वाज और लकी सपना मित्तल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में सावन के लोक गीतों पर अनेक सांस्कृतिक नृत्य करके महिलाओं ने आनंद लिया। हरियाली तीज के अवसर पर तुलसी के पौधों का सभी महिलाओं को वितरण किया गया। महिलाओं ने अपनी प्रकृति के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ,दीपिका गर्ग,आशिमा शर्मा,सौम्या जैन,पारुल गोयल,रचना गर्ग,सपना कौशिक,श्रेया कौशिक,भावना गोयल, राशि भारद्वाज, चांदनी सिंघल,शिवानी कंसल , चारु गुप्ता,आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें