फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद किया निकाह, पति निकला शादीशुदा

Mon, 17 Jun 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद मेरठ निवासी एक युवती से सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद निकाह कर लिया। मायके पहुंचने पर युवती को पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के एक गांव में रहने वाले युवती ने बताया कि पिछले दिनों सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद युवक ने उसका फायदा उठाते हुए उससे निकाह करने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गई और समय-समय पर उससे मिलने लगी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया और बाद में उससे निकाह कर लिया। जब मायके पहुंची तो पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। इस संबंध में जब उसने अपने पति से बात की तो उससे चुप रहने के लिए कहा। पति की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी के बाद पीडि़ता ने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी। जब मायके पक्ष के लोग उसके पास पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़ता ने थाने में थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


गढ़ सीओ आशुतोष शिवम का कहना है की मामले में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें