फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 16 Jun 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र एनएच-9 स्थित एक होटल के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसमें युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोस्तों के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी दीपक शर्मा (26) अपने दोस्त श्यामू व लालू के साथ शनिवार की रात एनएच-9 स्थित एक होटल पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह सड़क पार दूसरी तरफ स्थित राजाजी हवेली होटल से खीर लेने गया था। खीर लेकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोस्तों के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। दी। परिजनों ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की अपील की। इस पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें