फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध दशा में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
प्रियंका का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में रविवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के पति समेत ससुराल के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के गांव गगौल निवासी टीटू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन प्रियंका (25) की शादी गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी मोंटी के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रियंका के दो बच्चे हुए, जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। प्रियंका के भाई टीटू ने बताया कि 30 अगस्त की देर रात मायके पक्ष के लोगों के पास प्रियंका के ससुराल से किसी व्यक्ति का फोन आया।
फोन पर बताया गया कि प्रियंका को अचानक दौरा पड़ा है और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में नानपुर पहुंचे। वहां प्रियंका संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने बताया कि प्रियंका की नाक से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें उसकी मौत को लेकर संदेह हुआ।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत सामान्य नहीं है और ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें