फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना में प्रसव के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। तहसील क्षेत्र के पिपलैड़ा गांव में प्रसव के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात तक हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला को देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस की विस्तृत पूछताछ में परिजनों ने बाद में डॉक्टरों की किसी भी प्रकार की गलती से इनकार कर दिया और लिखित रूप से किसी पर कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन


पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें