फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ब्रजघाट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 10 साल की बच्ची आयत की मौत हो गई और बच्ची के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

जनपद अमरोहा थाना धनौरा क्षेत्र के गांव फंदेडी निवासी मोहम्मद अय्यूब ने गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा जहरीरुद्दीन काफी समय से दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र के मुन्ना नगर में परिवार के साथ रह रहे हैं। वोे अपनी बेटी आयत (10) के साथ गांव आए थे। शनिवार शाम वह बेटी को साथ लेकर बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आयत ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके चाचा जहीरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें