फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने किया महिला पर हमला

Sat, 01 Oct 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर नई चुंगी के पास घर में सो रही महिला पर कथित तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। हंगामा होने पर ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी-डंडों से लैस होकर तेंदुए की काफी खोज की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


वहीं, महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। नई चुंगी मोहल्ला के पास 20 से अधिक परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर निवास करते हैं। शुक्रवार रात यहां झोपड़ी में सो रही महिला आसमां पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

चीख सुनकर लोग दौड़ और रात में ही कथित तेंदुए की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दिन निकलते ही कथित तेंदुए के हमले की खबर आग की तरह फैल गई। लोगों का कहना है कि तेंदुए ने शुक्रवार तड़के भी दस्तक दी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व में भी तेंदुआ दो लोगों को घायल कर चुका है। तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में दहशत है। वन प्रभागीय अधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि अभी उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहंी मिली है। फिर भी टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें