फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे दो विद्यालयों को विभाग ने दिया नोटिस

Fri, 03 Mar 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दो विद्यालयों को विभाग ने दिया नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिलखुवा में बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूलों को बीएसए ने नोटिस दिए है। दोनों विद्यालयों की मान्यता लगभग दो वर्ष पूर्व समाप्त हो चुकी है। दोनों विद्यालय में करीब 1000 बच्चे अध्ययन कर रहे है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता व नगर शिक्षा अधिकारी राज लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि पिलखुवा के चंद्रनगर में कोहिनूर पब्लिक स्कूल टिन शेड में चलता पाया गया। शुक्रवार को बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी के साथ स्कूलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संचालिका से दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा सकीं। उन्होंने बताया कि इसी नाम से संचालिका ने अन्य विद्यालय की मान्यता ली हुई है, उसी की आड़ में इस विद्यालय को भी चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


दूसरी ओर कृष्ण गंज स्थित दयावती पब्लिक स्कूल में बीते दिनों एक अभिभावक ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई किए जाने की शिकायत की थी, इसी के आधार पर विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में मान्यता संबंधी दस्तावेज देखे तो विद्यालय की मान्यता की अवधि एक वर्ष पूर्व समाप्त हो चुकी थी। विद्यालय में कक्षाएं भी मानक अनुरूप चलती नहीं मिली।

बीएसए ने बताया कि दोनों संचालकों को विद्यालय बंद करने के संबंध में नोटिस जारी कर दिए गए है। वर्तमान में पढ़ रहे बच्चों की परीक्षा स्कूल के माध्यम से ही कराई जाएगी। नए सत्र से बिना मान्यता के विद्यालय नहीं चलाए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता ले चुके अनेक विद्यालय ऐसे भी हैं, जिनकी मान्यता काफी समय पहले खत्म हो चुकी है। फिर भी इन विद्यालयों को बेधड़क चलाया जा रहा है। ऐसे विद्यालयों की भी सूची तैयार की जा रही है। दूसरी ओर शहर में ऐसे भी विद्यालय संचालित है जिन्हें मान्यता तो आठवीं तक की है लेकिन कक्षाएं इंटर तक चलाई जा रही है।
 
जिला बेसिक शिक्षा विभाग बिना मोटा सुविधा शुल्क दिए किसी स्कूल की मान्यता की फाइल तैयार नहीं होती और न ही नवीनीकरण किया जाता है। अगर विश्वस्त सूत्रों की माने तो कक्षा 8 तक की मान्यता दिलाने का सुविधा शुल्क 50 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें