फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना बरसात गढ़ रोड पर हुआ जलभराव, मोहल्लों में भी घुसा नालों का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास पानी की निकासी न होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या रहती है। सोमवार को नालों का गंदा पानी आसपास के मोहल्लों में भर गया। इस समस्या से चार मोहल्लों के लोग काफी परेशान हैं। वहीं, मुख्य मार्ग पर स्थित फैक्टरी और दुकानों तक पहुंचने में मुश्किल हो गई है। स्थानीय लोगों ने नालों की सफाई न होने का आरोप लगाया है।
इस मार्ग पर हर दिन बिना बारिश के ही नाला ओवरफ्लो रहता है। स्थानीय लोगों के अलावा व्यापारियों और यहां से गुजरने वाले लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। हालांकि, अब सीएचसी के बाहर जलभराव की समस्या खत्म हुई है, लेकिन इस क्षेत्र में नालों की सफाई न होना सबसे बड़ी समस्या है। सड़क पर जलभराव के कारण कीचड़ और पानी भरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित मोहल्ला भीमनगर, न्यू भीमनगर, गिरधारी नगर, अनुजविहार आदि मोहल्लों के अंदर तक जलभराव हो गया। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, अमित सिंह, लक्ष्मण कुमार, अनिमेष आदि ने बताया कि कई बार नाले की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

मामले में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि नाले का निर्माण एचपीडीए को कराना है। इसके लिए बजट भी मिल चुका है। नाले की सफाई कराकर लोगों को राहत दी जाएगी।

एचपीडीए को कराना है नाले का निर्माण
गढ़ रोड पर एचपीडीए को आठ करोड़ रुपये से नाले का निर्माण कराना है। इसके लिए प्राधिकरण ने सर्वे आदि कराया है। तीन माह बाद भी नाला निर्माण न होने से लोगों में नाराजगी है। इस कारण लोगों को आए दिन जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह नाला डीएम आवास से आगे ततारपुर बाइपास तक बनेगा। जिससे कि इस क्षेत्र के नौ से अधिक मोहल्लेवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें