फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रातभर आंख-मिचौली, सुबह पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मंडी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान रहे। पूरी रात सप्लाई आती-जाती रही। गर्मी-उमस में लोग जागते रहे। शुक्रवार सुबह लगातार छह घंटे बिजली गुल रहने से पेयजल संकट गहराया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण घरों में लगे पानी के मोटर नहीं चल सके, जिससे सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कई घरों में पानी खत्म हो गया। सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्रों और नौकरी पर निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। लोग बिना पानी के दैनिक कार्य निपटाने को मजबूर रहे। महिलाओं को घरों में पानी भरने और भोजन तैयार करने में परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रातभर बार-बार बिजली कटने के बाद सुबह लंबा कट लगने से हालात और खराब हो गए। गर्मी के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी भी बढ़ी रही।



अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि लाइन में तकनीकी फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसे तुरंत सही करके आपूर्ति सुचारू कर दी गई। किसी उपभोक्ता के यहां विद्युत लाइन में फॉल्ट है तो वह अलग मामला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें