फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पति की मौत के सदमे से पत्नी ने भी दम तोड़ा

Fri, 05 Jul 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्शनगर में पति की मौत के 24 घंटे में सदमे से पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं मोहल्ले में भी शोक व्याप्त है। गमगीन माहौल में महिला का ब्रजघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्शनगर में तहसील रोड निवासी पंडित अमर शर्मा के 47 वर्षीय बेटे आकाश भारद्वाज को करीब दो साल पहले मुंह के छालों की शिकायत हुई थी। पहले तो परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों से उनका उपचार कराया। लेकिन उपचार से कोई लाभ नहीं हो सका। मृतक के भाई व कांग्रेस जिला सचिव विकास भारद्वाज ने बताया कि परिजनों ने आकाश को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मुंह के कैंसर की पुष्टि की। तभी से उनका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह घर पर उनके भाई की मौत हो गई।
सदमे से पत्नी हुई बेहोश, शुक्रवार की दोपहर हुई मौत
पति आकाश की मौत का सदमा उनकी पत्नी कामिनी(करीब 44) वर्ष सहन नहीं कर सकीं। जो पति का शव देखकर बेहोश हो गईं। परिजनों ने उनका भी उपचार कराया। लेकिन वह तभी से गुमसुम थीं। शुक्रवार की सुबह सदमे के चलते उन्हें हृदयघात हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें मेरठ के लिए लेकर चल दिए, लेकिन दोपहर करीब एक बजे रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। मृतक दंपती दो बच्चों के माता-पिता थे। बड़ा बेटा तुषार करीब 22 और बेटी शिवानी लगभग 20 वर्ष की है। 24 घंटे में पिता और माता का साया सिर से उठने के चलते घर में कोहराम मच गया। दो दिन में पहले पिता और फिर माता के शव को मुखाग्नि देते समय तुषार की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। वहीं गंगा तट पर मौजूद हर किसी की आंख नम थीं। दंपती की मृत्यु पर बार अध्यक्ष राजकुंवर चौहान, राजवीर सिंह, सचिव महताब चौधरी, हरवीर आर्य, राजकुमार भारद्वाज, कांग्रेस प्रदेश सचिव मिथुन त्यागी, कांग्रेस नगराध्यक्ष मुकेश कौशिक, चौधरी अमरपाल सिंह, सुहैल खान समेत अन्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें